Today Hind Times

पीसीसी सड़क का उद्घाटन
टीएचटी रिपोर्टर 6 Apr 37 views THT SPECIAL

पीसीसी सड़क का उद्घाटन



चार करोड़ की राशि खर्च कर  विभिन्न योजनाओं को आम जनता को सुपुर्द किया हूं: प्रेमचंद्र मिश्रा
टीएचटी रिपोर्टर फुलवारीशरीफ। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंर्तगत कांग्रेस विधान परिषद सदस्य प्रेमचंद मिश्रा के ऐक्षिक कोष से अनीसाबाद स्थित पुलिस कॉलोनी में निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किये। उद्घाटन के दौरान विधान परिषद सदस्य प्रेमचंद मिश्र ने संबोधित करते हुए कहा कि अपने ऐक्षिक कोष से पटना में अबतक चार करोड़ की राशि खर्च कर उन्होंने विभिन्न योजनाओं को आम जनता को सुपुर्द किया हूं। पुलिस कॉलोनी के रोड नंबर 11 के लोगों को विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब इस सड़क को बन जाने से हर लोगों को लाभ मिलेगा।


साथ ही बंगाल चुनाव पर कहा कि त्रिकोणात्मक संघर्ष है, लेकिन बीजेपी ने जो चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया वह अब सबके सामने आया है। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उसका काम है कि निष्पक्ष चुनाव को सुनिष्चत कराना, लेकिन बंगाल में ऐसा हो नहीं पा रहा है। कई बार इसकी षिकायत की गयी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बीजेपी पूरे चुनाव को सम्पदायिक स्तर पर धु्रवीकरण करने की कोषिष कर रही है। वहीं पुलिस कॉलोनी के स्थानीय कांग्रेस नेता सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में विधान परिषद सदस्य प्रेमचंद मिश्र को पुष्प गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर कर स्वागत किया। तथा इस कार्य हेतु उन्हें धन्यवाद दिया।